
डॉ. गुरमुख ममतानी को आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु स्मृति चिन्ह व शील्ड देकर “डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर भारत भूषण नेशनल हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें दिल्ली स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले के हस्ते व अन्य गणमान्य अतिथियों की प्रमुख उपस्थिति में दिया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आंबेडकर ग्लोबल फाउंडेशन, केंद्रीय मानवाधिकार संगठन (दिल्ली) एवं विश्व सिंधी सेवा संगम के द्वारा किया गया था।


