
डॉ. गुरमुख ममतानी को आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु स्मृति चिन्ह देकर “प्रभावशाली आयुर्वेदाचार्य अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें सकाळ व बैद्यनाथ के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी व बैद्यनाथ के प्रबंधक श्री सुरेश शर्मा तथा आयुर्वेद जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने डॉ. ममतानी द्वारा भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार हेतु किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा की।


