डॉ. ममतानी बने आयुष के अंतर्राष्ट्रीय चेअरपर्सन

नगर के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. गुरमुख ममतानी सिंधी समाज की अंतर्राष्ट्रीय संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम के आयुष (आयुर्वेदिक) के अंतर्राष्ट्रीय चेअरपर्सन नियुक्त किए गए। विश्व सिंधी सेवा संगम की शाखाएं भारत देश के सभी राज्यों के अलावा विदेशों के 128 देशों में स्थापित है। विगत दिनों गुरूग्राम में आयोजित वी.एस.एस. एस. (VSSS) के पांचवे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ममतानी को पदोन्नति कर अंतराष्ट्रीय आयुष चेअरपर्सन पद पर मनोनित होने की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष श्री गोपाल सजनानी व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजू मनवानी ने की। सम्मेलन में डॉ. ममतानी को कोविड काल में की गई चिकित्सीय सेवाओं हेतु पूर्व केद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन के हस्ते सम्मानित किया गया।

डॉ. ममतानी विगत 32 वर्षों से भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यरत है, साथ ही स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका विगत 17 वर्षों से प्रकाशित कर रहे हैं। इसके अलावा वे अनेक धार्मिक, सामाजिक व चिकित्सीय संस्थाओं से जुड़े है। उनके द्वारा की गई सेवाओं हेतु डॉ. ममतानी को अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। डॉ. ममतानी श्री कलगीधर मंडल के संयोजक अधि. माधवदास ममतानी के ज्येष्ठ सुपुत्र हैं। आयुष चीफ बनने पर पूर्व पालक मंत्री डॉ. नितिन राउत, विधायक कृष्णा खोपडे, डॉ. मिलिंद माने, श्री प्रताप मोटवानी, वीरेन्द्र कुकरेजा, सुरेश जग्यासी इत्यादि गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी।